Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। शहर के एबी रोड स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर मां राजराजेश्वरी पर होने वाली आरती का प्रत्यक्ष लाभ श्रद्धालुओं को नहीं मिल पा रहा है। किंतु तकनीकी के सहारे फेसबुक लाइव के माध्यम देवी मां के भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं । मंदिर के पुजारी पंडित आशीष नागर ने बताया कि संक्रमण के कारण भक्तों को घर पर ही रह कर मां की आराधना करने को कहा गया है। ऐसे में उन्हें आरती के दर्शन हो सके इसलिए यह प्रयास कर रहे हैं । कोरोना संक्रमण के कारण इन दिनों मंदिर मस्जिद में दर्शनार्थियों का आवागमन प्रतिबंधित है। हिंदू धर्म का नवरात्रि पर्व इन दोनों चल रहा है तो मुस्लिम समाज का रमजान माह भी चल रहा है। ऐसे में मंदिर मस्जिदों में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी और श्रद्धालु पूजा और इबादत के लिए पहुंचते हैं किंतु कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पर्व के बावजूद मंदिर मस्जिद सूने हैं

Category

🗞
News

Recommended