Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने  डॉ. विपिन जैन से सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय शाजापुर का प्रभार वापस लेकर दन्त चिकित्सक डॉ शुभम गुप्ता को अस्थायी रूप से प्रभार सौपा है। डॉ विपिन जैन जिला मुख्यालय पर कोरोना महामारी संक्रमण के अधिक मात्रा में आ रहे मरीजो की चिकित्सा एवं अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था सुचारू रूप से संपादित नही कर पा रहे थे। अतः प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से डॉ. विपिन जैन, को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय शाजापुर से प्रभार से मुक्त करते हुये डॉ. शुभम गुप्ता, दंत चिकित्सक जिला चिकित्सालय शाजापुर को अस्थायी रूप आगामी आदेश तक  प्रभार सौपा गया हैं।

Category

🗞
News

Recommended