Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर : पुलिसकर्मियों पर बाइक तोड़ने का आरोप लगाते हुए दर्जनों मतदाताओं ने मतदाता बूथ पर काटा हंगामा।सोमवार सुबह दस बजे ग्राम पंचायत सूरतनगर के रघुनंदनपुरवा गांव में पांच बूथों पर अचानक दर्जनों मतदाता हंगामा काटने लगे। आरोप था कि पुलिसकर्मी आए और मतदाताओं की खड़ी बाइकें तोड़ने लगे। मतदाताओं का हंगामा देख मौके पर पहुंचे कोतवाल तिकुनिया ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की मदद से मतदाताओं को समझाया। मतदाता रामू, सुनील आदि ने आरोप लगाया कि मतदाता बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों के विरोध न करने के चलते दूरदराज से अपनी बाइकों से आने वाले मतदाता केंद्र के नजदीक बाइक खड़ी कर मतदान करने पहुंचने लगे। अचानक पुलिस की गाड़ी आई और पुलिसकर्मी लोगों की खड़ी बाइकों पर डंडे बरसाने लगे जिससे बाइकों के शीशे आदि टूट गए। शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में मतदान केंद्र के बाहर दो प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई।

Category

🗞
News

Recommended