Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर: कोरोना की दहशत लोगों में इस कदर व्याप्त है कि वे घर से निकलने में कतरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पंचायत चुनाव का जादू ग्रामीण इलाकों में लोगों पर ऐसा चढ़ा कि उनका उत्साह कोरोना के नियमों पर भारी पड़ गया। पोलिग बूथों पर न तो शारीरिक दूरी दिखी और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल देखा गया।लोकतंत्र में मतदान का महत्व सबसे ज्यादा होता है, लेकिन जब कोरोना जैसी महामारी दिन-प्रतिदिन पैर पसार रहा हो, ऐसे में सावधानियां तार-तार होते दिखीं। हैरत की बात ये कि बूथों पर पुलिस लगी थी, लेकिन भीड़ को दूर नहीं कर पा रही थी। कई बूथों पर तो पुलिस महज सुरक्षा इंतजामों जैसे मतदाताओं की बाइक पंचर करना, लोगों का मोबाइल जब्त करना, कुर्सी पर आराम फरमाने में ही मशगूल दिखी। कुशमौरी पोलिग बूथ अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल था, लेकिन यहां चुनाव बेहद शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। फिर भी यहां मतदाता सबसे ज्यादा पुलिस बेवजह डांट-फटकार सुनती रही। लोगों में पुलिस के रवैये से नाराजगी थी।

Category

🗞
News

Recommended