Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिला अस्पताल शाजापुर में सोमवार को करीब 11 बजे विद्युत खंभे पर शॉर्ट सर्किट होने से कुछ वार्डों की बत्ती गुल हो गई। जिससे यहां के मरीजों को काफी परेशानी हुई। स्थिति यह बनी कि मरीजों के परिजन मरीजों की पुस्ठे या अन्य प्रकार से हवा करते देखे गए। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन द्वारा जल्द से जल्द विद्युत प्रदाय सुचारू करने के लिए कवायद की जा रही थी। विद्युत वितरण कंपनी की टीम भी अस्पताल पहुंची और फाल्ट हुई लाइन को सुधारने की कवायद शुरू की। जितनी देर विद्युत गुल रही, उतना समय कोरोना मरीजों के लिए परेशानी भरा रहा। दरअसल अस्पताल में कई मरीजों को आक्सीजन कंस्ट्रक्टर के माध्यम से दी जा रही है। जो बिजली नहीं होने के कारण बंद हो गए थे। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी।

Category

🗞
News

Recommended