Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शुजालपुर विधायक और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक निधि से 25 लाख रुपए जिले को दिए हैं विधायक द्वारा इस संबंध में कलेक्टर दिनेश जैन को पत्र सौंपकर कोरोना महामारी के शिकार मरीजों के उपचार हेतु ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर हाई प्रेशर मशीन खरीदने के लिए यह राशि देने की बात कही है। मशीन क्रय करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शाजापुर को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते लोग इसके शिकार हो रहे हैं और उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं सरकारी अस्पताल में मरीजों की बढ़ी हुई संख्या की तुलना में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। इसलिए ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर की जरूरत अस्पताल में पढ़ रही है।

Category

🗞
News

Recommended