Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। । कोरोना वायरस को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे है। इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर अच्छी खबर आई है। अब एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को कारोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। अब तक 45 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को टीका लगाया जाता रहा था। युवाओं मे टीकाकरण को लेकर उत्साह है। युवाओं का कहना है कि उन्हें पहली बार वोट डालने मे जितना उत्साह था, उतना ही वैक्सीन लगवाने के लिए भी है। युवाओं ने टीकाकरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहना है कि यह अच्छी पहल है।

Category

🗞
News

Recommended