Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव में मिठाई बांटकर मतदाताओं को रिझा रहे प्रत्याशी के दो लोग गिरफ्तार। पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए अगर आप भी मिठाई बांटने की सोच रहे हैं तो यह विचार अपने दिमाग से निकाल दीजिएगा। दरअसल ऐसा करने पर आप आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में फंस जाएंगे और आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर जनपद से निकल कर आया है जहां पुलिस अधीक्षक एस आनंद के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक राकेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर प्रधानी चुनाव पंचायत को लेकर वोटरों को रिझाने के चक्कर में मिठाई बांटकर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा था। तभी चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाहन व गश्त के दौरान सर्वेश पुत्र ज्वालाप्रसाद निवासी मझिगवां, मनोज पुत्र गंगाप्रसाद निवासी कस्बा बण्डा को चुनाव जीतने के लिए आम जनता को मिठाई का लालच दिया जा रहा था। और वहीं गांव मे मिठाई बाट कर आचार संहिता का उल्लघंन किया जा रहा था। तभी सर्वेश वर्मा व मनोज कुमार को मय मिठाई के 9 डिब्बो व एक वैगनार कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

Category

🗞
News

Recommended