Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम के लिए 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू है। इसके चलते मथुरा और वृंदावन के सभी मंदिरों के पट बंद हैं। शनिवार सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। नगर निगम की टीमें सैनिटाइजेशन अभियान में जुटी हुई हैं। वहीं पुलिस को कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। उधर, गोवर्धन में कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कुछ दुकानें खुली थीं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने दुकानदारों का चालान काटते हुए दुकानें बंद कराईं।

#coronacurfew #weekendlockdown #mathura #vrindavan

Category

🗞
News

Recommended