Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। एक तरफ जहां कोरोना के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और इस महामारी का असर कब तक रहेगा, यह कहा नहीं जा सकता। लोग कोरोना के प्रकोप से परेशान हैं, उस पर लोगों को महंगाई की भी मार झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि सबसे ज्यादा खाने के तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है । गौर करें तो पिछले साल मार्च में जो तेल का डिब्बा 1300 रुपये के करीब मिल रहा था वह अब 2100 रुपये के करीब मिल रहा है। यानी कीमतों में 800 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो गया। दुकानों पर खेरची में तेल 145 रुपये लीटर हो गया है। इधर सब्जी फलों के दाम भी बढ़े हुए हैं। विकासखंड में गत खरीफ सीजन में बीमारियों एवं कीट-व्याधियों के चलते फसलों को नुकसान हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended