Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। विश्व मलेरिया दिवस कल रविवार को मनाया जाएगा। कोविड-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजन किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी आरएस जाटव ने बताया कि जिले में 25 अप्रैल से मई तक मलेरिया जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मलेरिया दिवस की थीम रिचिंग द जीरो मलेरिया टारगेट रहेगी। जिला मलेरिया अधिकारी जाटव ने बताया कि जनजागरूकता के लिए मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा। इस दौरान मलेरेया की रोकथाम व बचाव के संदेश जारी किए जाएंगे। थीम के अनुसार विश्व मलेरिया दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति तक एसएमएस भी पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए समस्त स्वास्थ्य अमला सक्रिय रहेगा। मलेरिया दिवस से संबंधित लोगो, पिक्चर, क्लिप्स, वाटसएप, प्रोफाइल एवं स्टेटस लगाने की मी अपील की जाएगी। ग्रामीण स्तर पर मलेरिया नारा लेखन भी दीवार पर किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended