Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। चैत्र पूर्णिमा पर 27 अप्रैल मंगलवार को हनुमान जयंती मनाई। जाएगी। भक्त घरों में रहकर हनुमान जन्म का मंगल उत्सव मनाएंगे। मंदिरों में अभिषेक, पूजन व महाआरती होगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार के दिन स्वाति नक्षत्र सिद्ध योग, बव करण व तुला राशि का चंद्रमा रहेगा। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार रूद्रस्वरूप हनुमानजी की आराधना करने से जन्म कुंडली में मौजूद मंगल, शनि, राहु के दुष्प्रभाव समाप्त होते हैं। इस दिन हनुमानजी की विधिवत उपासना करने से शारीरिक व मानसिक व्याधि से निवृत्ति मिलती है। जिन जातको की जन्म कुंडली में शनि की साढ़े साती, ढैया, महादशा या राहु की महादशा चल रही है, उनको हनुमानजी के विभिन्न स्तोत्र के पाठ करना चाहिए। इससे कार्य में प्रगति अज्ञात भय की निवृत्ति तथा वायव्य बाधा का निवारण होता है।

Category

🗞
News

Recommended