Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर, 26 अप्रैल 2021/ कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिले के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला कोरोना योद्धा सेल का गठन किया है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी आदेश तक के लिये कलेक्टर कार्यालय शाजापुर में संयोजित किया गया है। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव मो.नं. 9425064440 को जिला कोरोना योद्धा सेल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कोरोना योद्धा सेल का हेल्पलाईन नं० 07364-1075 है।

Category

🗞
News

Recommended