Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों के बीच हुए बवाल में पहलवान सागर धनकड़ की मौत के मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुक-आउट नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि पहलवानों के दो गुटों के बीच हुए बवाल में पहलवान सागर धनकड़ की मौत के मामले में सुशील पहलवान और उसके साथियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।  यह सभी देश छोड़कर न जाए, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटना वाले दिन घायल सागर के दो और साथी पहलवान रविंद्र और भगत सिंह के बयान दर्ज किए हैं। 

Category

🗞
News

Recommended