Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Covid-19 : की दूसरी लहर का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सुल्तानपुर खेरा गांव में संक्रमण पैर पसार रहा है और अबतक यहां 18 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग डर के साये में जी रहे हैं। गांव के बाहर एक लकड़ी का बैरियर लगा हुआ है। जहां बैठे अविनाश प्रसाद नाम के एक शख्स ने कहा “गांव में कोविड है। सरकार ने इसे कन्टेनमेंट जोन बना दिया है, यहां एक महीने में 18 लोगों की मौत हो गई है।

Category

🗞
News

Recommended