Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उत्तराखंड के हरिद्वार की झबरेड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि विधायक जी, आपके पद का सम्मान है, जिस दिन आप विधायक पद से हट जाओगे और दोबारा वोट मांगने आओगे तो गैलरी में लट्ठ रखा है, इस बात को ध्यान में रखना।

हरिद्वार की झबरेड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। वह स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। देशराज कोरोना महामारी के बीच लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं लेकिन लोगों में उनकी सक्रियता को लेकर नाराजगी दिखी। उत्तराखंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#BJP_MLA #Uttrakhand

Category

🗞
News
Comments

Recommended