Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
हैदराबाद की पांजागुत्ता ट्रैफिक पुलिस (Hyderabad Traffic Police) में कॉन्स्टेबल महेश (Constable Mahesh) ने दो बच्चों को देखा था, जो सड़क के किनारे खड़े होकर लोगों से खाना मांग रहे थे। महेश उस वक्त सोमाजिगुडा में ड्यूटी पर तैनात थे। इस तस्वीर ने जेहन पर टीस छोड़ी। महेश को याद आया अपना टिफिन जिसमें वह अपने लिए खाना लाए थे। वह दौड़कर टिफिन लेकर उन बच्चों के पास गए और पूरा खाना उन्हें परोस दिया।

Category

🗞
News

Recommended