Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
श्री सतगुरु देवाए नमः
बोलो जयकारा बोल मेरे श्री गुरु महाराज की जय
बोल सांचे दरबार की जय


गुरु देव तुम्हारे द्वारे पर
एक प्रेम पुजारी आया है-2
जब कृपा हुई तुमरी हम पर
दीदार तुम्हारा पाया है-2

है पास ना कुछ पूजा के लिए
स्वीकार करो मेरे दो आंसू
यही भेट है इस दीवाने की
यही फूल चढ़ाने आया है
गुरु देव तुम्हारे द्वारे पर
एक प्रेम पुजारी आया है

नहीं वास्ता मुझको दुनिया से
नाही तेरी दुनिया वालो से
यह सेवक छोड़ कर सब दुनिया
तुमको अपनाने आया है
गुरु देव तुम्हारे द्वारे पर
एक प्रेम पुजारी आया है

देखा आजमा के दुनिया को
यहाँ कोई नहीं पाया अपना
ए सतगुरु प्यारे तुम्हारे बिना
हर और अँधेरा छाया है
गुरु देव तुम्हारे द्वारे पर
एक प्रेम पुजारी आया है



जय सच्चिदानन्द जी
नाम जपिये

Category

🎵
Music

Recommended