Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
प्रदेश में तेजी के साथ कम हो रहे कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश के सात शहरों को कोरोना कर्फ्यू में ढील के लिए अभी इंतजार करना हो सकता है. प्रदेश के सात बड़े शहरों में कोरोना का संक्रमण अब भी बरकरार है. प्रदेश के सात जिले ऐसे हैं जहां पर पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से ज्यादा है. जिन शहरों में पांच फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है, वहां पर एक जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील नही मिलेगी. ऐसे सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाया जा सकता है. जहां 5 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. इन सात जिले इंदौर भोपाल सागर रतलाम रीवा सीधी अनूपपुर शामिल है.#FightAgainstCorona #Coronavirus #Coronvirushavoc

Category

🗞
News

Recommended