Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली नगर निगम चुनाव के बहाने पार्टी को पुनर्जीवित करने की तैयारियों में लगे हैं. उनसे द वायर के डिप्टी एडिटर गौरव विवेक भटनागर ने बातचीत की.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन नगर निगम के चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं. उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की अधीनस्त पार्टी से ज़्यादा कुछ नहीं है.

वह ज़ोर देते हुए कहते हैं कि यही कारण है कि आप के किसी नेता के ख़िलाफ़ चल रहे मामलों की भाजपा जांच नहीं करा रही है. उन्होंने दावा किया कि लोग अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की नीयत जान चुके हैं. आम आदमी पार्टी की कोई विश्वसनीयता नहीं है.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में पता नहीं या वे लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं.

माकन कहते हैं, ‘विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ भ्रम दूर हो चुके हैं बाकि के भ्रम ​26 अप्रैल तक तब दूर हो जाएंगे जब नगर निगम चुनाव के परिणामों की घोषणा होगी.’

Category

🗞
News

Recommended