Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर हालिया रीलिज़ वेब सीरिज़ ‘आर्या’ सुष्मिता सेन के दमदार डिजिटल डेब्यू के अलावा कई मायनों में दिलचस्प है। स्पेनिश सीरीज़ पेनोसा से प्रभावित इस कहानी में बिज़नेस घरानों की लाइफ स्टाइल, उनकी अराइवलरी, पोलो गेम, सिगार के कश लेते लोग और दूर से चमकीली दिखती लेविश लाइफ के पीछे छिपे रिश्तों का सूनापन खूब नज़र आएंगे। पृष्ठभूमि राजस्थान की है तो वहां की खूबसूरत लोकेशन को दिखाता कैमरा वर्क और सिनेमेटोग्राफी प्रभावित करती है। सीरिज़ के अहम किरदारों में से हैं- चंद्रचूड़ सिंह, माया सरो, जयंत कृपलानी, एलेक्स ओनेल, नमित दास, अंकुर भाटिया, विकास कुमार, सोहेला कपूर, प्रियाषा भारद्वाज, फ्लोरा सैनी, विश्वजीत प्रधान, प्रत्यक्ष पंवार, वृत्ति और वीरेन।

Category

🗞
News

Recommended