Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
न्यूज़ नेशन के डिजिटल एडिटर और एंकर रहे अक्षय शुक्ल ने द वायर की सृष्टि श्रीवास्तव से न्यूज़ नेशन में कोरोनावायरस की स्तिथि को लेकर बातचीत की है. अक्षय ने बताया उन्होंने संस्थान से फिलहाल इस्तीफा दे दिया है और संस्थान ने भी उन्हें नीतियों का विरोध करने के कारण टर्मिनेट कर दिया है. अक्षय ने न्यूज़ नेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि लोगों को दफ्तर आने पर मजबूर किया गया, कईयों को लक्षण के बावजूद टेस्ट नहीं कराया और दफ्तर बुलाया गया. अक्षय का आरोप है कि जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है उन रिपोर्ट को संस्थान ने टीआरपी के कारण छुपाया और लोगों की सैलरी में भी कटौती की है. अक्षय के अनुसार जो भी इन चीज़ों का विरोध करता है उसकी छटनी कर दी जाती है.

न्यूज़ नेशन का पक्ष जानने के लिए द वायर ने वहां के एक्जीक्यूटिव एडिटर रंजीत कुमार से बातचीत की है.

अक्षय के साथ ये इंटरव्यू 9 जून को रिकॉर्ड किया गया था और रंजीत कुमार से द वायर ने 10 जून को बातचीत की है.

Category

🗞
News

Recommended