Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
#VikasDubeyEncounter #UttarPradeshPolice
उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस ने शुक्रवार को सुबह सात बजे के करीब यह घोषणा की कि कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्य प्रदेश से लाते समय एक एनकाउंटर में मार दिया गया.
मध्य प्रदेश में उज्जैन शहर स्थित महाकाल मंदिर में बीते नौ जुलाई को गिरफ्तारी के बाद आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी-एसटीएफ) का दल अपने साथ कानपुर ला रहा था, जब पुलिस दल की एक गाड़ी पलट गई.
पुलिस का कहना है कि इस दौरान विकास दुबे भागने की कोशिश कर रहा था, तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी.

Category

🗞
News

Recommended