Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को अचानक हृदय की गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से निधन हो गया. वह समाचार चैनलों के प्राइम टाइम डिबेट का प्रमुख चेहरा थे.
उन्हें अक्सर टीवी डिबेट में देखा जाता था, जहां वो अपनी पार्टी का रुख पुरजोर तरीके से रखते थे. कई टीवी डिबेट में परिचर्चा के दौरान भाजपा नेता संबित पात्रा के साथ उनकी तीखी नोंक-झोंक भी हो जाती थी. इस मुद्दे पर द वायर की सीनियर एडिटर आरफ़ा ख़ानम शेरवानी ने NDTV इंडिया के एडिटर रवीश कुमार, राज्यसभा सांसद मनोज झा और कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ से चर्चा की

Category

🗞
News

Recommended