Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विचारक अपूर्वानंद से सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांच घंटे लंबी पूछताछ की. उन्हें दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए स्पेशल सेल के लोधी रोड स्थित ऑफिस बुलाया गया था.

अपूर्वानंद ने एक बयान जारी कर कहा, ‘फरवरी, 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा से संबंधित एफआईआर 59/20 के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मुझे 3 अगस्त, 2020 को जांच के सिलसिले में बुलाया गया. वहां मैंने पांच घंटे बिताए. दिल्ली पुलिस ने आगे की जांच हेतु मेरा मोबाइल फोन जब्त करना जरूरी समझा.’ इस मुद्दे पर द वायर के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन से चर्चा की दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर अपूर्वानंद से।

Category

🗞
News

Recommended