Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
हिंदी सिनेमा के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता इरफ़ान ख़ान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. वह 54 वर्ष के थे. बीते 28 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाया. साल 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर होने के बाद इरफ़ान ख़ान का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता चला जा रहा था. वह इलाज के लिए अक्सर लंदर आया-जाया करते थे. खराब स्वास्थ्य की वजह से वह अपनी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम का प्रमोशन भी नहीं कर सके थे. निमरत कौर ने इरफ़ान ख़ान के साथ फ़िल्म लंचबॉक्स में काम किया था, निमरत कौर ने इरफ़ान ख़ान के साथ अपनी यादें साझा की।

Category

🗞
News

Recommended