Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड के खास अभिनेताओं में जगह बनाने वाले एक्टर इरफान ख़ान अब इस दुनिया से रुखसत हो गए हैं. इरफ़ान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
हिन्दी फ़िल्मों के सबसे क़ाबिल एक्टर्स में से एक इरफ़ान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज निधन हो गया.
इरफान ख़ान ने अपनी एक्टिंग से देश विदेश के करोड़ों लोगों को दिल जीता.हिंदी सिनेमा के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाने वाले इरफ़ान ख़ान का इस दुनिया से यूँ जाना हर उस शख्स के लिए किसी सदमे से कम नहीं जो आर्ट और आर्टिस्ट को समझता है.

Category

🗞
News

Recommended