Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा. सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान नए मामलों की संख्या पहली बार 3.5 लाख के पार हो गई. इतना ही नहीं ये लगातार पांचवां दिन है, जब देश में तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 352,991 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,313,163 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन की गई जानकारी के अनुसार, संक्रमण से अब तक के सर्वाधिक 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 195,123 हो गई है.

बीते एक दिन में 2,812 मरीजों की मौत, यह एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है. यह लगातार छठा दिन है, जब एक दिन में मरने वालों की संख्या दो हजार का आंकड़ा पार गई. 17 अप्रैल से यह लगातार 10वां दिन है, जब एक दिन में मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रीय चुनाव आयोग कोरोना वायरस महामारी के दौरान चुनावी रैलियों को अनुमति देने को लेकर कड़ी फटकार लगाई है.

Category

🗞
News

Recommended