Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Government Guidelines for Children: केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कोरोना (Corona) होने पर उनके इलाज के लिए नई गाइडलाइन (Guidelines) जारी कर दी है. इसमें कोरोना के इलाज के लिए बच्चों को रेमडेसिविर (Remdesivir) ना देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. साथ ही इसमें बेहद जरूरी होने पर ही सीटी स्कैन (HRCT) कराने के लिए कहा गया है..स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने ये गाइडलाइन जारी की हैं...इस बीच लगातार तीसरे दिन चौबीस घंटों में कोरोना के नए केस एक लाख से नीचे रिकॉर्ड किये गए हैं...10 जून को आई रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटों में 94052 नये केस दर्ज किये गए, जबकि इस दौरान 6148 लोगों की कोरोना से मौत हो गई... देश में अब तक 23,90,58,360 वैक्सीनेशन (Vaccination) किया जा चुका है...

Category

🗞
News

Recommended