Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
नोएडा, जून 12: करीब 10 माह पहले ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 एरिया स्थित सिल्वर सिटी सोसायटी के एक फ्लैट में करोड़ रुपए चोरी हुई थी। जिसका नोएडा के थाना 39 पुलिस ने खुलासा करते हुए छह चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए चोरों के पास से पुलिस ने 13 किलो सोना, 57 लाख कैश, 1 करोड़ की ज़मीन के कागजात और एक एसयूवी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने जिस माल पर हाथ साफ किया, वो सब काला धन था। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि इस मामले में महीनों बीत जाने के बाद भी किसी ने पुलिस से चोरी की शिकायत नहीं की।

Category

🗞
News
Comments

Recommended