Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी 2021) के फाइनल मुकाबले में अब एक सप्ताह से भी कम का समय शेष रह गया है. टीम इंडिया फाइनल के लिए प्रैक्‍टिस शुरू कर चुकी है, वहीं न्‍यूजीलैंड और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही टेस्‍ट सीरीज भी खत्‍म हो गई है. इस बीच न्‍यूजीलैंड ने इंग्‍लैंड को उसी की जमीन पर दूसरे टेस्‍ट में करा दिया है. सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ था, वहीं दूसरा टेस्‍ट जीतने के साथ ही टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है. विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के तहत खेले गए अब तक के मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का बल्लेबाजी आक्रमण न्‍यूजीलैंड टीम की तुलना में बेहतर और अनुभवी नजर आ रहा है. डब्‍ल्‍यूटीसी में टॉप 15 बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें भारत के पांच बल्लेबाज हैं, वहीं दूसरी फाइनलिस्‍ट टीम न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज इस लिस्‍ट में शामिल नहीं है. यानी यहां भारत का पलड़ा कुछ भारी नजर आता है. 

Category

🥇
Sports

Recommended