Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईसीसी टी20 विश्‍व कप इसी साल अक्‍टूबर से लेकर नवंबर तक खेला जाना है. लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि विश्‍व कप कहां होगा. वैसे तो टी20 विश्‍व कप 2021 की मेजबानी भारत के पास है, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इस बात का अंदेशा है कि विश्‍व कप कहीं और ट्रांसफर हो सकता है. संभावना जताई जा रही है कि विश्‍व कप यूएई में कराया जा सकता है, जहां सितंबर से लेकर अक्‍टूबर तक आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच भी होने हैं. हालांकि बीसीसीआई को अभी इस पर फैसला लेना है और आईसीसी ने बीसीसीआई को इसके लिए 28 जून तक का वक्‍त दिया है. लेकिन इस बीच बड़ा अपडेट ये आ रहा है कि बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली मुंबई पहुंच गए हैं. भले बीसीसीआई को 28 जून तक का वक्‍त दिया गया हो, लेकिन टैक्‍स छूट के मामले में मंगलवार तक बताना है. संभावना है कि जल्‍द ही टी20 विश्‍व कप को लेकर जल्‍द ही फैसला लिया जा सकता है. 

Category

🥇
Sports

Recommended