Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
यूपी के अलीगढ़ जिले में भुखमरी का बड़ा मामला सामने आया है। जिले में कथित रूप से भुखमरी के कारण बुरी हालत में पहुंच चुके पांच बच्चों और उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए इस परिवार की देखभाल कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब इन लोगों को अस्पताल लाया गया था तो उनकी हालत बेहद खराब थी और वे मुश्किल से ही बोल पा रहे थे। सोशल मीडिया और न्‍यूज चैनलों पर इस सिलसिले में खबर प्रसारित होने के बाद डीएम चंद्र भूषण सिंह पड़ताल के लिए फौरन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत दिलाई।
#starvationinlockdown #Aligarh

Category

🗞
News

Recommended