Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
एमपी में सोमवार को रेकॉर्ड लोगों को कोरोना का टीका लगा है। मंगलवार को हुए रिव्यू में यह बात सामने आई है कि प्रदेश में सोमवार को 16 लाख 95 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए मंत्रियों और अधिकारियों को बधाई दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस सफलता पर मीडिया से बात की है। उन्होंने इस रेकॉर्ड का राज भी बताया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम के नेतृत्व अगर वैक्सीन की सप्लाई ऐसे ही होती रही तो एमपी में अक्टूबर तक टीकाकरण का काम पूरा हो जाएगा। सीएम ने कहा कि पीएम ने वैक्सीनेशन अभियान को अपने हाथ में लिया है। उसके बाद ये संभव हुआ है। इससे पहले यह बिखर सा गया था। एमपी में पब्लिक पार्टिसिपेशन से यह संभंव हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended