नई दिल्ली, जून 23। अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाने का ख्वाब देख रहे परिजनों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, आज एडमिशन की पहली लिस्ट जारी होगी। ये लिस्ट कक्षा 1 के लिए होगी। जिसके बच्चे का नाम आज लिस्ट में आ जाएगा, उसका एडमिशन केवी में होगा। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2021 से केवी की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी।