Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
इसी साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. पता चला है कि टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा. साथ ही ये भी करीब करीब साफ है कि टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में नहीं बल्कि यूएई में होगा. एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती कुछ मैच ओमान में खेले जाएंगे. ऐसे में जबकि सस्पेंड आईपीएल 2021 यानी इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए मैच 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहे हैं. टी-20 विश्व कप दो दिन बाद आठ टीमों बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंडस, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी के साथ शुरू होगा. इनमें से चार टीमें सुपर-4 में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगी.

Category

🥇
Sports

Recommended