Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बीसीसीआई से बात करने के बाद आईसीसी ने ऐलान कर दिया है कि इस साल खेला जाने वाला टी20 विश्व कप भारत में नहीं होगा. टी20 विश्व कप यूएई और ओमान में होगा. बीसीसीआई सचिन जय शाह ने पहले ही साफ कर दिया था कि विश्व कप भारत में कराना संभव नहीं है. उन्होंने ये भी कहा था कि इसका आयोजन यूएई और ओमान में होगा, अब आईसीसी ने भी इस पर मोहर  लगा दी है. ऐसे में लंबे समय से चली आ रही ऊहापोह की स्थिति अब साफ हो गई है. टी20 विश्व कप पहला मैच 17 अक्टूबर को होगा,  वहीं फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा. इस तरह से करीब एक महीने तक क्रिकेट का महाकुंभ चलेगा. 

Category

🥇
Sports

Recommended