एयर फोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर में ड्रोन देखे जाने का सिलसिला जारी है। जम्मू में इंटरनैशनल बॉर्डर के पास अरनिया सेक्टर में ड्रोन देखा गया है। इसके बाद बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान ड्रोन गायब हो गया। बताते चलें कि हाल के दिनों में तकरीबन 9 बार ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं।
#Jammukashmir #Jammudrone #Pakistan
Comments