Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले बिकरू कांड (Bikroo Gain Kaand) को एक साल पूरा हो गया है। बिकरू गांव में दबिश के दौरान विकास दुबे (Vikas Dubey) और उसके साथियों ने 8 पुलिस कर्मियों को मार डाला था। पुलिस एनकाउंटर (Police encounter ) में 10 जुलाई को विकास दुबे भी मारा गया था। तकरीबन एक साल पहले मारा गया विकास दुबे पुलिस के रिकॉर्ड में आज भी जिंदा है। अपराधी विकास दुबे का एक साल बाद भी डेथ सर्टीफिकेट नहीं बना है। पिता का नाम पोस्टमार्टम की पर्ची में गलत होने से अंतिम संस्कार की पर्ची में भी गलत नाम चढ़ा। इस वजह से नगर निगम ने सर्टिफिकेट बनाने से मना कर दिया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended