Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टीम इंडिया ने पहले वन डे मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. सीरीज के पहले ही मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 1-0 की लीड ले ली है. इस मैच में कप्तान शिखर धवन की तो चर्चा हो ही रही है, साथ ही दो और नाम हैं, जिनके बारे में खूब बातें हो रही हैं. एक तो हैं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और दूसरे हैं झारखंड के विकेट कीपर बल्लेबाज इशान किशन. मजे की बात ये है कि शायद इशान किशन इस मैच में न खेलते, अगर दूसरे विकेट कीपर संजू सैमसन पूरी तरह से फिट होते. लेकिन उनके घुटने में चोट लग गई थी, इसलिए वे नहीं खेले और टीम में इशान किशन को मौका मिल गया. इस मैच के साथ इशान किशन ने अपना वन डे डेब्यू भी कर लिया. इशान किशन ने पहले ही मैच में ऐसा शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. पहले ही वन डे मैच में इशान किशन ने अर्धशतक जड़ दिया. 

Category

🥇
Sports

Recommended