Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शतक ठोक दिया है. काउंटी सेलेक्ट इलेवन (County Select XI) के खिलाफ मैच में उन्होंने पांचवे नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेली. केएल राहुल ने 149 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 15वां फर्स्ट क्लास शतक लगाया. टीम इंडिया (Team India) जब 67 रन पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी तब वो क्रीज पर आए थे

Category

🥇
Sports

Recommended