Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई शहरों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है.... मुंबई में बुधवार यानी 21 जुलाई को रुक-रुककर भारी बारिश हुई (Heavy Rain In Mumbai).... मौसम विभाग ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है... इस बीच बुधवार को भारी बारिश के चलते उम्बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवा रोक दी गई (Local Train Stopped due to rain).... पटरियों पर पानी भरने के कारण इगतपुरी और खारदी के बीच भी ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई है....रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ठाणे जिले में उम्बेरमाली और कसारा स्टेशनों के बीच पानी जमा होने के कारण रात को सवा दस बजे से मध्य रेलवे के खारदी और इगतपुरी स्टेशनों के बीच रेल सेवा निलंबित करनी पड़ी।

#JammuKashmirRain #MumbaiRain #MonsoonIndia

Category

🗞
News

Recommended