Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आगरा में बारिश के बाद शहर की सड़कें नदियां बन गईं। सड़कों से जब गुरुवार को पानी उतरा तो इन पर गड्ढे उभर आए। जिन सड़कों पर सीवर और पानी की लाइन बिछाई गई थी, वह चार फीट तक धंस गईं और गहरे चौड़े गड्ढे हो गए। दयालबाग सौ फीट रोड पर बुधवार 12 बजे सड़क धंस जाने से एक क्रेटा कार उसमें गिरने से बच गई। कार सवार चिराग पुरी और उनकी पत्नी श्वेता पुरी बाल-बाल बच गए। सौ फीट रोड पर पिछले 11 माह में यह तीसरा बड़ा गड्ढा है। पुलिस बेरीकेड लगाकर ट्रैफिक दूसरी साइड से निकाला गया।

Category

🗞
News

Recommended