Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उन पत्रकारों के परिवार के दर्द पर मरहम लगाया जिन्होंने कोरोना से जंग में अपनी जान गंवा दी। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले 50 पत्रकारों के परिजनों  को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा।  कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश की जनता तक हर खबर पहुंचाने के लिए मोर्चे पर डटे इन पत्रकारों की मौत हुई थी। राज्य सरकार की ओर से यह आर्थिक मदद दी गई ।आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण उत्तर प्रदेश में वर्ष 2020 में 14 और वर्ष 2021 में 36 में  पत्रकारों की मौत हुई है.
#Uttarpradesh #CMYogi #journalistsDeathinCorona

Category

🗞
News

Recommended