Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारतीय महिला टीम अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रही है. इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि महिला हॉकी टीम ने ये कमाल किया हो. न जाने कितनी ही बार ऐसा हुआ कि हमारी हॉकी टीम ओलंपिक के लिए क्‍वालीफाई तक नहीं कर पाई थी. इस बार टीम ने न केवल क्‍वालीफाई किया और आज टीम उस मुकाम पर खड़ी है, जहां से पदक से महज एक ही कदम की दूरी पर है. एक मुकाबला और जीतते ही टीम का पदक पक्‍का हो जाएगा. अभी तक भारत इस ओलंपिक में दो पदक अपने नाम कर चुका है. भारतीय पुरुष टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारत की दोनों टीमें सेमीफाइनल में हैं. अब इतना तो करीब करीब पक्‍का लग रहा है कि भारत की झोली में कुछ और पदक जल्‍द ही आने वाले हैं. 

Category

🥇
Sports

Recommended