Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत है. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब बारी बल्लेबाजों की है. अगर बल्लेबाजों ने भीक अपना काम किया तो मैच में टीम इंडिया की पकड़ और मजबूत हो जाएगी, वहीं इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर चली जाएगी. टीम इंडिया की कोशिश होगी कि कम से कम 250 रन या फिर इससे भी ज्यादा रन बनाए जाएं, ताकि भारत की लीड कम से कम 100 रन की हो. यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि भारतीय टीम को आखिरी पारी में बल्लेबाजी करनी होगी. टीम की कोशिश होगी कि चौथी पारी में कम से कम रनों का पीछा करने का टारगेट मिले, ताकि उसे आसानी से हासिल किया जा सके. 

Category

🥇
Sports

Recommended