Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बहुजन समाजवादी पार्टी को इस बार चुनाव में अपने परांपरागत वोट से अलग ब्राह्मण नजर आ रहे है। ब्राह्मणों को रिझाने के लिए पूरे प्रदेश में बसपा प्रबुद्ध वर्ग समाज की संगोष्ठी कर रही है। इस ब्राह्मण सम्मेलन की जिम्मेदारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को सौंपी गई है और वह अब तक प्रदेश के 22 जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुके है। इसी कड़ी में आज सतीश मिश्रा मेरठ पहुंचे और उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि पूरे प्रदेश का प्रबुद्ध वर्ग बहुजन समाज पार्टी के साथ है। हम 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ बहन कुमारी मायावती की सरकार बनायेंगे और फिर से कानून का राज स्थापित होगा।
#MissionUP2022 #UPassemblyelection2022 #UttarPradesh #BSP #BrahminsVotes

Category

🗞
News
Comments

Recommended