Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान विस घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रिस्पना पुल के पास लगे बैरिकेडिंग पर रोक लिया। जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस में काफी नोक-झोंक हुई। वहीं, नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच कर रहे बेरोजगार प्रशिक्षित एलोपैथिक फार्मासिस्ट संघ से जुड़े आंदोलनरत 200 से अधिक फार्मासिस्टों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Category

🗞
News

Recommended