Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अफगानिस्तान में तालिबान को खड़ा करने में पाकिस्तान का सहयोग किसी से छिपा हुआ नहीं है. काबुल पर तालिबान के कब्जे को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) जश्न मना रही है, और उनकी पार्टी की एक नेता ने कश्मीर को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. पाकिस्तानी नेता नीलम इरशाद शेख ने कहा है कि तालिबान पाकिस्तान के साथ है. तालिबान आएगा और वो कश्मीर जीतकर पाकिस्तान के सुपुर्द कर देगा. नीलम इरशाद ने यह विवादित बयान पाकिस्तान के 'बोल' टीवी पर एक बहस में दिया. माना जाता है कि लंबे समय से तालिबान के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से गहरे संबंध हैं#Pakistan #NeelamIrshadSheikh #taliban #jammukashmir

Category

🗞
News

Recommended