Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मथुरा जनपद में डेंगू ने पैर पसार दिए हैं। लगातार हो रहीं मौत से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। मंगलवार को कोह में 7 माह की एक बालिका ने दम तोड़ दिया। अब तक गांव में 7 मौतें हो चुकी हैं। उधर गोवर्धन के जचौंदा में दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। दोनों गांवों में दर्जनों लोग बीमार हैं। मंगलवार को गांव कोह में ग्रामीणों की जांच के लिए चार बूथ लगाए गए। इन पर कुल 276 सैंपल लिए गए। इनमें 97 जांचे डेंगू की, 136 कोविड की और शेष मलेरिया की करवाईं गईं.
#DengueInmathura #Dengue #Dengueneww

Category

🗞
News

Recommended